फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान को लेकर ब्रजघाट पुल पर रहा जाम का झाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। अषाढ़ अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के वाहनों का दवाब एकाएक बढ़ा। जिससे हाइवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने से ब्रजघाट पुल पर जाम लग गया। दोपहर होने तक वाहन रेंग रेंग कर चलने को मजबूर हो गए। पुलिस ने बमुश्किल ट्रैफिक को कंट्रोल किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अषाढ़ अमावस्या स्नान के चलते सवेरे ही श्रद्धालु निजी और किराए के वाहनों से ब्रजघाट पहुंचने लगे थे। ब्रजघाट पुल पर श्रद्धालुओं के वाहनों का ठहराव होने से हाइवे की स्पीड थम गई। हाइवे पर भर्राटा भरने वाले वाहन एकाएक लाइनों में खड़े गए हो गए। सुबह से ही जाम जैसी हालत बन गई। वाहन रेंग रेंग कर चलने को मजबूर हुए। जाम के चलते पुल और पुल के दोनों और वाहनों की कतारे लगी रही। इससे हाइवे पर वाहनों की रफ्तार दोपहर होने तक थमी रही। गौरतलब है कि गंगा स्नान के कारण पुल पर श्रद्धालुओं के वाहनों का जमावड़ा लग जाता है, यूं तो पुलिस वाहनों को वहां ठहरने नहीं देती। फिर भी श्रद्धालुओं के उतरने और चढ़ने से ही वाहनों की स्पीड थम जाती है। जिसके चलते अक्सर स्नान पर जाम जरूर लगता है। पुलिस ने बमुश्किल ट्रैफिक पर काबू बनाए रखा। दोपहर बाद श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने पर पुल पर ट्रैफिक की स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें