फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को अश्लील मैसेज करने वाले के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। युवती को फोन पर जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाने व अश्लील मैसेज भेजने वाले युवक के खिलाफ उसके परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने नगर में रहने वाली एक युवती का मोबाइल नंबर कही से हासिल कर उसे फोन पर दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। युवती द्वारा कोई रिस्पांस नहीं मिलने पर आरोपी युवक ने उसे अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। पिता की ओर से सोमवार को थाने में आरोपी युवक का मोबाइल नंबर देते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें