फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धर्मस्थलों से उतरवाए 61 लाउडस्पीकर, अन्य की आवाज कराई कम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए एसपी के निर्देश पर पुलिस ने विभिन्न धर्मस्थलों से 61 लाउडस्पीकर उतरवाए और कई अन्य स्थानों पर आवाज मानक के अनुरूप कराई।
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में रविवार को एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद पुलिस ने धर्मगुरुओं के सहयोग से विभिन्न धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतवाए और अन्य की आवाज कम कराई। कहा कि तय मानक से किसी भी धार्मिक स्थल पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर नहीं बजना चाहिए। किसी प्रकार की शांतिभंग न हो। इसलिए धर्मगुरुओं से अपील कराते हुए लाउडस्पीकर उतरवाए गए। कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन करें। किसी भी धार्मिक स्थल पर निर्धारित तय मानक से तेज आवाज में लाउडस्पीकर नहीं बजना चाहिए। इस दौरान विभिन्न धर्मस्थलों से कुल 61 लाउडस्पीकर हटवाए गए तथा शेष लाउडस्पीकरों की ध्वनि तीव्रता को कम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें