फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5944 ने लगवाया कोरोना बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। टीकाकरण के चलते मंगलवार को जनपद के 26 बूथों पर टीकाकरण हुआ। कुल 5944 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया। सभी बूथों पर छह हजार का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा सादात, मुन्नी देवी हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा और जिला अस्पताल में टीबी क्लीनिक सहित 26 बूथों पर टीकाकरण कराया गया है। 6000 का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन 5944 ने टीका लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें