ढबारसी। जिले में हार्ट अटैक के मामले थम नहीं रहे हैं। दो दिन पहले रात खाना खाकर बिस्तर पर लेटे 59 वर्षीय चांद खां कारपेंटर की तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते सीने में दर्द हुआ और अचेत हो गए। बाद में परिजन मेरठ ले गए। सोमवार को उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
ढबारसी निवासी चांद खां कारपेंटर का काम करते थे। एक फरवरी के रात को खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे और अचानक सीने में दर्द होने लगा। परिजन उपचार के लिए उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो सोमवार सुबह को दिल्ली रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्ट अटैक माना है। उधर, बता दें कि जिले में पिछले साठ दिनों में यह 35वीं मौत है।