फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्म ने भेजा 59 हजार स्वेटर, बीआरसी में रखें, ठंड से बच्चें हो रहे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ठंड से लोगों के हाल बेहाल होने लगे हैं, लेकिन बेसिक शिक्षा परिषद के जिम्मेदार गंभीर नहीं है। हाल यह है कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों को स्वेटर नहीं मिल सका है। फर्म ने 59 हजार स्वेटर की सप्लाई कर दी है। उसे बीआरसी के भंडार गृह में रखा गया है। स्वेटर के साइज के आधार पर छंटनी हो रही है। एनपीआरसी में भेजा जाना है। इसके बाद स्वेटर को स्कूलों में भेजा जाएगा। स्कूल प्रबंध समिति के जरिए स्वेटर का वितरण होगा।
विज्ञापन

जिले के 1179 प्राथमिक और 479 उच्च प्राथमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को मुफ्त में स्वेटर का वितरण करना है। इन परिषदीय स्कूलों में 1,14,274 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। प्रदेश सरकार ने 31 अक्तूबर तक स्वेटर वितरण का फरमान दिया था, लेकिन नवंबर भी बीत गया है अब तक बच्चों को स्वेटर नहीं मिल सका है। अमर उजाला ने 21 नवंबर के अंक में स्वेटर वितरण में ढिलाई के मामले को प्रमुखता से उठाया था, बेसिक शिक्षा परिषद के जिम्मेदार हरकत में आए। इसके बाद फर्म ने 59 हजार स्वेटर की आपूर्ति कर दी है लेकिन स्वेटर का वितरण सुनिश्चित नहीं हो सका है। स्वेटर के वितरण में विलंब के मामले को डीएम उमेश मिश्र ने गंभीरता से लिया। उन्होंने बीएसए को स्वेटर आपूर्ति सुनिश्चित कराने को कहा। इसके बाद फर्म ने 59 हजार स्वेटर की आपूर्ति कर दी है। इन्हें भंडार गृहों में रखा गया है। उसके सैंपल को सील कर दिया गया है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं में अलग-अलग साइज के आधार पर वितरण करना है। फिलहाल स्वेटर के साइज को लेकर छंटनी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें