फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सुशासन, गुंडे मांग रहे जान की भीख-योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। भाजपा के क्षेत्रीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में सरकार आने पर भाजपा ने यूपी को सुशासन दिया। गुंडे बदमाश जान की भीख मांग रहे है। किसानों के लिए बिजली, पानी की सुविधा मुहैया कराई, किसानों को खुशहाल बनाया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि यूपी में बहुसंख्यकों को पहली बार त्यौहार मनाने का अवसर दिया।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में जनता सपा, बसपा के शासन से त्रस्त हो चुकी थी। खुले आम गुंडागर्दी, लूट खसोट, भ्रष्टाचार चरम पर था। केंद्र में पीएम मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी को देखकर जनता ने भरोसा हुआ और विधान सभा चुनाव में यूपी में शासन का मौका दिया। भाजपा ने पौने दो साल में यूपी में कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया। गुंडागर्दी को जड़ से उखाड़ फेंका है। अब बदमाश अपनी जान की भीख मांगते है, थाने पहुंचकर स्वयं सरेंडर कर रहे है। पश्चिम में फैला आतंक समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने बहुसंख्यकों के त्यौहार मनाने पर भी पाबंदी लगा दी थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार ने सबसे पहले कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि को पुरजोर तरीके से मनाने का अवसर दिया। प्रयागराज में कुंभ सभी का स्वागत कर रहा है और अपने वैश्विक स्वरूप को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में लूट खसोट वाले, सुरक्षा में सेंधमारी करने वाले जाति धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास करेंगे। उन्हीं से सतर्क रहना है। उन्हें किसी भी तरह से सेंधमारी न करने दें। लोकसभा चुनाव में गत चुनाव की अपेक्षा 74 प्लस का लक्ष्य लेकर चले।

योगी को देखकर जयकारे के साथ खड़े हो गए पदाधिकारी
गजरौला। अमित शाह व सीएम योगी मंच पर थे। जैसे ही संचालनकर्ता ने संबोधन के लिए योगी का नाम लिया। मैदान में भीड़ जोश में भर गई और अपनी कुर्सियों पर खड़े होकर योगी-योगी के जयकारे शुरू कर दिए। संबोधन के दौरान एक बार फिर से योगी ने कांवड़ यात्रा पर डीजे बजाने की आजादी की बात की, फिर से माहौल योगी मय हो गया। कुछ पल के लिए के लिए योगी को अपना संबोधन रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें