अमरोहा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग सजग हो गया है। बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए मेडिकल किट की खेप भेजी है। इसे अब मोहल्ला निगरानी समितियों के जरिए संक्रमित बच्चों को बांटा जाएगा। ताकि बुखार समेत अन्य बीमारियों के चपेट में आने से पहले बच्चों को बचाया जा सके।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कोरोना के तीसरी लहर में बच्चों के चपेट में आने की आशंका जाहिर की है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने नगर पालिका परिषद को 510 मेडिकल किट भेजा है, जिसमें ओआरएस के दो पैकेट, पैरासिटामॉल के 60 एमएल और मल्टी विटामिन के 100 एमएल के सीरप है। मेडिकल कीट को नगर पालिका के कर अनुभाग में रखा गया है। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि ओमवीर सिंह ने बताया कि एक से पांच वर्ष के बच्चों के लिए 170 पैकेट, जबकि पांच से 12 साल के बच्चों के लिए 340 पैकेट है। इसे मोहल्ले की निगरानी समितियों के जरिए बच्चों को बांटना है। उन्होंने बताया कि जब मांग होगी तुरंत मेडिकल किट उपलब्ध करा देंगे।