प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ रक्तदान शिविर से किया गया। जिले भर में पांच स्थानों पर शिविर लगाकर 500 भाजपाई रक्तदान कर महादानी बने। वक्ताओं ने कहा कि ये रक्त जरूरतमंदों के काम आएगा।
शनिवार को पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके सेेवा पखवाड़े का शुभारंभ रक्तदान शिविर से हुआ। रक्तदान शिविर युवा जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी के नेतृत्व में हुआ। जिलेभर में 5 रक्तदान शिविर लगाकर 500 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान शिविर ब्लड बैंक में मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डॉक्टर हरी सिंह ढिल्लो, पेनेशिया हॉस्पिटल में जिला अध्यक्ष डॉ.ऋषिपाल नागर, वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में धनौरा विधायक राजीव तरारा, सैदनगली हसनपुर में विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, नागपाल कार्यालय गजरौला में पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में जिला अधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.ऋषिपाल आदि रहे।
वक्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की छवि को विश्व पटल पर रोशन किया है। इस दौरान पूरन सिंह सैनी, राकेश वर्मा, कृष्ण कुमार, राजीव चौहान, नरेंद्र धारीवाल, राहुल चौहान, सनी सक्सेना, सुशील कुमार, देवेश तंवर, सुमित गुर्जर, नवजोत राणा, शिवम टंडन, हर्षवर्धन चौधरी, संदीप पंवार, प्रिंस चावला, सौरभ विश्वकर्मा, हर्ष चौधरी, अपूर्व पाल, फरहान पाशा आदि मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी के कैंप कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में केक काटा गया और उनके शतायु होने की कामना की गई। इस मौके पर ईओ अरुण यादव, गीतेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, नरेंद्र जाटव, विवेक अग्रवाल, देशराज सैनी, उमेश सैनी, सोनू कुमार, आरती शर्मा, सौरभ सैनी आदि मौजूद रहे। नगर पालिका में प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। बालाजी मंदिर में योग समिति द्वारा पीएम का जन्म दिन मनाया गया। सुशीला गुप्ता, कुसुम गोयल, नीता अग्रवाल, अलका, पल्लवी, ममता, प्रीति, सिमरन, मीना आदि मौजूद रहे।
भाजपा विधायक राजीव तरारा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चौतरफा तरक्की कर रहा है और भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व करने की दिशा की ओर बढ़ रहा है। वह शनिवार को रामलीला मैदान में पीएम के जन्म दिन के मौके पर प्रदर्शनी का उद्घाटन कर रहे थे। प्रदर्शनी में भाजपा सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्यों का वर्णन किया गया है। शुभम शर्मा, अशोक शर्मा, अरूण रस्तौगी, चंद्रपाल सिंह, रोहित आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद