फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने किराना व्यापारी की सोने की चेन लूटी

सार

आदमपुर थाना क्षेत्र के कस्बा ढबारसी में बस स्टैंड पर किराने की दुकान पर गुटखा लेने के बहाने आए बाइक सवार दो बदमाशों ने व्यापारी के गले में पहनी सोने की चेन लूट ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। व्यापारी ने आगे बढ़कर युवक को गुटखा व बिस्कुट देने लगा तभी युवक ने व्यापारी के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चैन लूटकर सांथलपुर गांव की ओर बाइक से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदमपुर थाना क्षेत्र के कस्बा ढबारसी में बस स्टैंड पर किराने की दुकान पर गुटखा लेने के बहाने आए बाइक सवार दो बदमाशों ने व्यापारी के गले में पहनी सोने की चेन लूट ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

ढबारसी कस्बे के बस स्टैंड पर हनी सक्सेना पुत्र प्रवेश सक्सेना की किराना स्टोर की दुकान है। हनी सक्सेना अपनी किराने की दुकान पर बैठे हुआ था। शाम लगभग 7 बजे एक बाइक दुकान पर आकर रूकी। बाइक पर दो युवक सवार थे। एक युवक बाइक स्टार्ट करे हुए सड़क पर खड़ा रहा जबकि दूसरा युवक जिसने मुंह पर मास्क लगा रखा था। वह दुकान पर आया तथा बीस रूपए देकर दो गुटखा व एक बिस्कुट का पैकेट मांगा। व्यापारी ने आगे बढ़कर युवक को गुटखा व बिस्कुट देने लगा तभी युवक ने व्यापारी के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चैन लूटकर सांथलपुर गांव की ओर बाइक से भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में है तथा मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें