फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रधानमंत्री आवास योजना में 4808 आवेदक अपात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। किसी के पास पक्का मकान है तो किसी की आय निर्धारित सीमा से अधिक मिली। प्रधानमंत्री आवास योजना में तहसील और निकाय स्तर पर 27397 आवेदनपत्रों की जांच कराई गई। इसमें 4808 लोग अपात्र मिले। सिर्फ 7222 आवेदन ही आवास के लिए पात्र पाए गए जबकि अभी 22322 आवेदन पत्रों की जांच लंबित है। योजना के तहत 49719 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पात्र लोगों को आवास बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये की धनराशि दी जाती है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की शुरुआत की गई है। इस योजना में कोई भी पात्र व्यक्ति स्वयं भी आवेदन कर सकता है। इसमें आवासों के लिए कुल 49719 ने आवेदन किए हैं। इन सभी को जांच के लिए संबंधित तहसील और नगर निकायों को भेजा गया। इसमें से 4808 आवेदन पत्र अपात्र पाए गए। यह सभी अपात्र शासन की गाइडलाइन पर खरे नहीं उतरे। किसी की आय तय सीमा से अधिक मिली तो किसी का पहले से ही पक्का मकान मिला। कुछ आवेदकों के पास खुद की जमीन मिली।
इनमें से कई आवेदक ऐसे भी रहे जिनके माता-पिता पहले से ही सरकारी आवास का लाभ ले चुके हैं। मानकों को पूरा न करने वाले आवेदकों को अपात्र कर दिया गया। जांच में अभी तक 7222 आवेदन ही पात्र पाए गए। 22322 आवेदन पत्र जांच के लिए लंबित है। इनकी जांच होनी है। उसके बाद ही इनको पात्र या अपात्र की श्रेणी में रखा जाएगा।
विज्ञापन

...
आवास के मिलते हैं 2.50 लाख रुपये
अमरोहा। प्रधानमंत्री आवास योजना में शहरी क्षेत्रों में पात्र गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को कुल 2.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद तीन किस्तों में दी जाती है। पहली किस्त 1 लाख रुपये (नींव व दीवार निर्माण के लिए), दूसरी किस्त एक लाख रुपये (लिंटर के लिए), और तीसरी किस्त 50 हजार रुपये (प्लास्टर और फिनिशिंग के लिए) जारी की जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न-आय वर्ग और मध्यम-आय वर्ग के वे परिवार पात्र हैं। जिनके पास में अपना कोई पक्का मकान नहीं है। आवेदनों का भौतिक सत्यापन भी कराया जाता है। इनका निर्माण जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से कराया जाता है। यही पात्र लोगों को धनराशि भेजती है। अभी तक पहली किस्त के रुप में कुछ ही पात्र लोगों को एक-एक लाख रुपये भेजे गए हैं।
........
आवेदन पत्रों की स्थिति पर नजर
नगर निकाय जांचे गए आवेदन पात्रों की संख्या अपात्रों की संख्या लंबित आवेदन
अमरोहा 16221 4055 2641 16998
बछरायूं 1127 188 368 556
धनौरा 912 445 225 670
गजरौला 3019 960 587 1547
हसनपुर 1721 419 260 679
जोया 519 130 123 253
नौगावां सादात 207 79 52 131
सैदनगली 1662 303 241 544
उझारी 2009 643 311 954
............
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आए आवेदनपत्रों की जांच कराई जा रही है। जांच तहसील और नगर निकाय स्तर से होती है। अभी कुछ आवेदनों की जांच लंबित है। जो जांच में पात्र मिल रहे हैं। उनको धनराशि की पहली किस्त जारी की जा रही है।
विज्ञापन

-रविंद्र सिंह, प्रभारी अधिकारी, डूडा
.........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें