फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी कर्मचारी और एक गांव के नौ लोगों के सहित 48 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शुक्रवार को गजरौला में चार फैक्टरी कर्मचारी, अमरोहा में एक ही गांव के नौ लोग और निजी अस्पताल के दो कर्मचारी सहित 48 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2890 पहुंच गई है। जबकि 269 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ्य होने के बाद 36 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 378 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 34 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1238 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 14 लोग संक्रमित निकले। संक्रमितों गजरौला की एक फैक्टरी के चार कर्मचारी, अमरोहा में एक गांव के नौ लोग, निजी अस्पताल के दो कर्मचारी शामिल है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया शुक्रवार को जिलेभर में कोरोना के 48 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2890 पहुंच गई है। कुल 269 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 36 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अबतक 114990 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जिसमे 1758 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं 492 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें