अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। सोमवार को फिर 47 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें गजरौला की एक फैक्टरी कर्मचारी और 18 मरीज क्लोज कॉन्टैक्ट वाले हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में टोटल संक्रमित मरीजों की संख्या 739 हो गई है। जबकि 380 केस एक्टिव हो गए हैं।
सोमवार को मेरठ से लैब में प्रतीक्षारत 420 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 36 लोग लोग संक्रमित निकले। इसमें गजरौला की एक निजी फैक्टरी का कर्मचारी शामिल है। जबकि 18 लोग संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से बीमार हुए हैं। जबकि 384 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं जिलेभर में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से 599 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि एक मरीज निजी लैब की जांच में संक्रमित पाया गया है। एंटीजन टेस्ट वाले सभी मरीजों के सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे गए हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से कोई जांच नहीं हो सकी है। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले में टोटल 47 लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 739 हो गई है। जबकि 380 केस एक्टिव चल रहे है।