फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 44 हजार मतदाता बढ़े, एक लाख से ज्यादा वोट कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अगले साल प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो गया है। आज अनंतिम मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन किया जाएगा। पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार 44557 मतदाता पंचायतों में बढ़ गए हैं। इसके बाद कुल मतदाताओं की संख्या 1040860 पहुंच गई है। जबकि 102168 मतदाताओं को अलग-अलग वजह से सूची से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के बीच पंचायत चुनाव की तैयारियों का दौर भी चल रहा है। हालांकि एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने पर इसकी तारीखों में बदलाव कर दिया गया था। फिलहाल पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो गया है। आज अनंतिम मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। जिसके बाद 30 दिसंबर तक मतदाता नाम जोड़ने व कटने से संबंधित आपत्तियां दी जा सकेंगी। पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में 44557 मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। जबकि 102168 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हुए हैं। जबकि 12924 मतदाताओं के नाम व पते आदि में संशोधन किया गया है। जबकि 146725 नए मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें