फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीडीओ के निरीक्षण में 42 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सरकारी कार्यालयों में समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बावजूद कर्मचारी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को उमेश चंद तिवारी ने सुबह 10:10 बजे वीबी-जीरामजी, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, कौशल विकास, जिला उद्यान अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण, युवा कल्याण और उपायुक्त स्वतः रोजगार कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी समेत सात अधिकारी और इन विभागों के कार्यालयों में 42 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्टीकरण मांगा है। भविष्य में लापरवाही मिलने पर वेतन रोकने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें