मंडी धनौरा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने विजिलेंस टीम के साथ बाईपास मार्ग पर घर घर जाकर चेकिंग की। चेकिंग टीम के छापेमारी की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकान बंद कर भाग गए। टीम ने बाईपास मार्ग पर स्थित दुकान व मकानों में बिजली कनेक्शन व बिलों के बारे में जांच की। विजिलेंस टीम के निरीक्षक सुरेश कुमार व गजरौला के उपखंड अधिकारी आरपी सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने नगर के चौकी मुहल्ले व बाईपास मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। केबिल कनेक्शन चेक किए गए। कई मकानों में बिजली चोरी पकड़ी गई। दुकानों के मीटर चेक किए गए। विजिलेंस निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि चेकिंग का विस्तृत विवरण तैयार किया जा रहा है।