फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत्यु प्रमाण पत्र अब आश्रितों को घर बैठे मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगरवासियों को अपने परिजन की मृत्यु पर प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए पालिका कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। पालिका प्रशासन अब घर बैठे ही उनके आश्रितों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएगी। इसके लिए पालिका के कुछ सदस्यों ने इसके लिए पालिकाध्यक्ष को पत्र लिखा था। पालिकाध्यक्ष ने इसके लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। दरअसल नगर पालिका में पूर्णकालिक अधिशासी अधिकारी ना होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मृत्यु प्रमाण पत्र पाने के लिए भी लोगों को काफी चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पालिका सदस्य एन वर्मा, सावन भटनागर आदि ने इस संबंध में पालिकाध्यक्ष का ध्यान आकर्षित किया था। पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी ने इस पर मानवीय दृष्टिकोण व सकारात्मक रुख अपनाते हुए इसे अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। अब पालिका कर्मचारी मृत नागरिक के घर जाकर सारी औपचारिकताएं पूरी करेगा। नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें