फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायनेस क्लब ने किया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। लायनेस क्लब की ओर से नगर के शांतिदेवी मेमोरियल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर क्लब की जोन समन्वयक सुधा शर्मा ने कहा कि मानव जीवन में पेड़ पौधों का विशेष महत्व है। उन्होंने क्लब की सदस्याओं से अपील करते हुए कहा कि सभी सदस्य एक-एक पौधा अवश्य लगाएं और उनका संरक्षण भी करें। बैठक में महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को ऐसे कानून बनाने चाहिए ताकि दुष्कर्म के आरोपियों के मुकदमे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले। एक निश्चित अवधि में उसकी सुनवाई पूरी हो। इस अवसर पर अध्यक्ष सिम्मी अग्रवाल, कंचन दत्त शर्मा, मीनाक्षी जैन, अलका रस्तौगी, मृदुला शर्मा, बबीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें