फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों से बच्चों को अवगत कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। यातायात निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना हमारे हाथ में है। सजगता और नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। वह नगर के ग्लोबल पब्लिक स्कूल में यातायात नियमों के बारे में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने यातायात के नियमों, रोड संकेतों, इलेक्ट्रानिक सिग्नल आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को भी लाभ मिलता है। उन्होंने स्कूली बच्चों को स्कूल से आते-जाते समय एक लाइन में साइकिल चलाने और बस में बैठने पर चढ़ने-उतरने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ड्राइविंग के समय मोबाइल पर बात करने को मौत को आमंत्रण देना बताया। नियंत्रित गति, सजगता के जरिए दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा, नियामिका शर्मा, अमित कुमार, रीता यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें