फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथीन पर प्रतिबंध के लिए सहयोग की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। आगामी 15 जुलाई से प्रदेश भर में पॉलीथिन पर लागू किए जाने के प्रतिबंध के सिलसिले में पालिका प्रशासन द्वारा व्यापारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पालिका की ओर से प्रतिबंध को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन

अवर अभियंता तेजपाल सिंह ने बैठक में जानकारी दी कि प्रदेश सरकार की ओर से 15 जुलाई से प्रदेश भर में सभी प्रकार की पॉलीथिन प्रतिबंधित कर दी गई है। इसका भंडारण व बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थर्मोकाल से बनी वस्तुएं भी प्रतिबंध में शामिल होंगी। अवर अभियंता ने कहा कि पॉलीथिन की धरपकड़ के लिए पालिका द्वारा नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा। किसी भी दुकान या अन्य स्थान पॉलीथिन पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद व्यापारी नेता अनिल जैन ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में व्यापारियों की ओर से पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर विनीत गर्ग, गौरव अग्रवाल, अजय गोयल, रामेश्वर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें