फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोहड़पुर में मकान के मलवे में दबकर वृद्घा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव चोहड़पुर माफी में जर्जर मकान का मलवा अचानक टूटकर गिर गया। मलबे में दबकर वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जर्जर मकान को तुड़वाकर दूसरे स्थान पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसके लिए जर्जर मकान को तोड़कर ईंटें निकाल रहे थे। इसी बीच मलबा गिरने से वृद्धा दब गई। वृद्धा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी बुद्धू सिंह का मकान जर्जर हो चुका था। वह गांव में ही दूसरे स्थान पर मकान बनवा रहे थे। लेकिन, पुराने मकान में अच्छी ईंटें लगीं हुई थीं। मकान तोड़कर ईंटों को निकाला जा रहा था। सोमवार सुबह करीब दस बजे बुद्धू सिंह, उनकी 55 वर्षीय पत्नी सूरजमुखी और परिवार के अन्य लोग जर्जर मकान की छत तोड़ रहे थे। इसी बीच भरभराकर अचानक लिंटर गिर गया। छत पर बैठी वृद्घा सूरजमुुखी भी नीचे गिर गई। उसके ऊपर मलबा गिर गया। जिसके नीचे वृद्धा दब गई। चीख-पुकार होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह से वृद्धा को मलबे से बाहर निकाला गया। बेहोशी की हालत में गजरौला के निजी अस्पताल में दिखाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें