फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 4000 ने नए वोट के लिए किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के पहले दिन शनिवार को जिले में 8130 आवेदन मिले। इनमें करीब चार हजार नए वोट बनवाने, 2200 नाम संशोधन और 1930 स्थान परिवर्तन के आवेदन शामिल हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के 1625 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चला। सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे। कहीं नए वोट बनवाने वालों की भीड़ रही तो कहीं सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से ही मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे। दोपहर 11:20 बजे नगर पालिका परिसर के बूथ संख्या 94 से 99 तक इक्का-दुक्का मतदाता पहुंचे। वहीं, दोपहर 12 बजे आईएम इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 85 से 91 और जीआईसी इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 164 से 167 पर नए वोट बनवाने वालों की भीड़ रही।
एसआईआर में मतदाता सूची से हटे नामों का भी सत्यापन किया जा रहा है। पात्र लोगों के नाम नियमानुसार जोड़े जाएंगे। एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने बताया कि रविवार को भी सभी निर्धारित बूथों पर विशेष अभियान चलेगा।
विज्ञापन

.....
हसनपुर में 100 से अधिक नए वोट बने
हसनपुर। एसआईआर के तहत शनिवार को विभिन्न बूथों पर कैंप लगाए गए। श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज में बीएलओ विजेंद्र सिंह समेत 10 बीएलओ ने काम किया। यहां 100 से अधिक नए वोट बनाए गए। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने कैंप का निरीक्षण किया। नगर पालिका कैंप में बीएलओ दिनेश कुमार और सोनू कुमार की मौजूदगी में नए मतदाताओं के करीब 10 आवेदन मिले। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बीएलओ मोनू पाल, कौशल गुप्ता, योगेश कुमार, अब्दुल्ला और पंकज कुमार की मौजूदगी में 20 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। संवाद
.....
कैलसा में 10 और नन्हेड़ा बूथ पर छह नए वोट बनाए
कैलसा। संविलियन विद्यालय कैलसा के बीएलओ सतेंद्र ने बताया कि बूथ संख्या 44 पर तीन, 45 पर तीन और 46 पर चार फॉर्म-6 भरे गए। कुल 10 नए वोटर जोड़े गए। वहीं, नन्हेड़ा अलयारपुर की बीएलओ मनोज रानी ने बताया कि बूथ संख्या 69 पर दो और 70 पर चार फॉर्म-6 भरे गए। कुल छह नए वोट बने। इसके अलावा दो लोग वोटर आईडी में नाम संशोधन की जानकारी लेने पहुंचे। संवाद


आजाद नगर बूथ पर बनाए गए दस वोट
गजरौला। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को विशेष मतदाता शिविर लगाया गया। आजाद नगर, आजाद नगर आंशिक और शुक्लपुरी के मतदाताओं के लिए दो बूथ बनाए गए। आजाद नगर आंशिक पर छह फॉर्म-6 और एक फॉर्म-8 भरा गया, जबकि शुक्लपुरी आंशिक पर तीन नए वोट बने। बीएलओ पीएस त्यागी ने बताया कि यहां दो मोहल्लों के वोटर बनाने का काम चल रहा है। युवा भाजपा नेता विपिन सागर ने बिना वोट वाले लोगों को घर से बूथ तक लाकर उनके वोट बनवाए। संवाद
......
शहर में कराई गई मुनादी
अमरोहा। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए एसडीएम शशिभूषण पाठक ने पालिका कर्मचारियों के साथ शहर में ढोल के साथ मुनादी कराई। लोगों को वोटर बनने के लिए प्रेरित किया। बताया कि जिन लोगों के नाम सूची में नहीं है या जो युवा है। वह अपना नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर पहुंचकर अपना नाम जुड़वाएं।
....
सात बूथों पर मतदाता सूची में संशोधन को पहुंचे लोग
डिडौली। सुशीला देवी किसान इंटर कॉलेज में शनिवार को सात बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चला। लोगों ने नए वोट बनवाने, नाम संशोधन और मृतकों के नाम कटवाने के फार्म जमा किए। सेक्टर ऑफिसर फारुख अली ने बूथों का निरीक्षण किया।
बूथ 315 की बीएलओ धर्मेश कुमारी के यहां नौ नए वोट, एक नाम काटने और दो संशोधन के फार्म आए। बूथ 316 की बीएलओ जगवती के यहां तीन नए वोट और एक संशोधन हुआ। बूथ 317 की बीएलओ स्वाति सिंह के यहां एक नाम कटवाया गया। बूथ 318 की बीएलओ रेखा रानी के यहां पांच नए वोट, बूथ 319 के बीएलओ ओमप्रकाश सिंह के यहां चार नए वोट और दो संशोधन, बूथ 320 के बीएलओ अंसार हुसैन के यहां चार नए वोट और दो नाम कटवाने तथा बूथ 321 के बीएलओ राजकुमार के यहां पांच नए वोट और दो संशोधन के फार्म जमा हुए। संवाद
विज्ञापन

.........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें