फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के आधार कार्ड और हास्पीटल का लैटरपैड देख बांटे 40 सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ऑक्सीजन का संकट बरकरार है। मुरादाबाद, हापुड़, बिजनौर तक के लोग यहां आकर सिलिंडर के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। वहीं सप्लायर का दावा है कि अस्पताल का लेटरपैड और कोरोना संक्रमितों के आधार कार्ड देखकर ही सप्लाई दी जा रही है। सोमवार को रुद्रपुर से लाकर यहां 40 सिलिंडरों की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही हसनपुर रोड स्थित ऑक्सीजन सिलिंडर की एक दुकान पर आपाधापी मचनी शुरू हो गई थी। कई लोग छोटे-बड़े सिलिंडर साथ लेकर आए थे। सप्लायर मुकीम खाम ने कोरोना संक्रमितों के आधार कार्ड और अस्पताल के लेटरपैड देखेने के बाद ही सिलिंडर दिए। अमर उजाला द्वारा गजरौला में ऑक्सीजन को मची हाहाकार और कालाबाजारी की खबरें लगातार प्रकाशित करने के बाद उमेश मिश्र ने सख्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें