फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 372 जोड़े

Sun, 23 Feb 2025 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जोया व गजरौला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों जगहों पर 372 जोड़े एक दूसरे का हाथ थामकर जीवन भर के लिए एक दूजे के हो गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

शनिवार को जोया के श्री नारायणी स्वरूप दया आईटीआई में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योजना के तहत अमरोहा व नौगांवा सादात नगर पालिका व जोया नगर पंचायत, अमरोहा व जोया ब्लॉक के कुल 170 जोड़ों का विवाह कराया गया, जिसमें 95 हिंदू व 75 मुस्लिम जोड़ों की शादी कराई गई। वहीं, शिव इंटर कॉलेज गजरौला में आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड धनौरा, गजरौला, नगर पालिका धनौरा, नगर पंचायत बछरायूं, नगर पालिका गजरौला के कुल 202 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें 142 जोड़े हिंदू और 60 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। जोया में आयोजित हुए कार्यक्रम में विकासखंड अमरोहा के कुल 67 जोड़े में 40 हिंदू व 27 मुस्लिम, विकासखंड जोया के कुल 66 जोड़ों में 36 हिंदू और 30 मुस्लिम। नगर पालिका अमरोहा के कल 30 जोड़ों में 15 हिंदू और 15 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। नगर पंचायत जोया के कुल तीन जोड़ों में दो हिंदू और एक जोड़ा मुस्लिम शामिल रहा। नगर पंचायत नौगांवा सादात के कुल पांच जोड़ों में तीन हिंदू और दो मुस्लिम जोड़ों का विवाह हुआ। सभी जोड़ों की योजना के तहत दिए जाने वाले चेक व उपहार देकर विदा किया गया। पंडाल में एक तरफ फेरों के मंत्रोच्चारण की गूंज सुनाई दी तो दूसरी और मौलवी ने निकाह पढ़वाया। कार्यक्रमों में सांसद कंवर सिंह तंवर, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, विधायक राजीव तरारा, ओमप्रकाश गोला, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो ने आशीर्वाद व प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुरी जैन, बीडीओ अमरोहा नीरज गर्ग आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें