फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश चुनाव में पहले दिन 372 अधिवक्ताओं ने किया वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के चुनाव के पहले दिन 372 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह से 29.33 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही बार काउंसिल चुनाव के लिए प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ उमड़ती रही। समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए वोट देने की अपील करते रहे। चुनाव सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम सवा पांच बजे तक चला। दिनभर मतदान केंद्र के बाहर अधिवक्ताओं की भीड़ उमड़ी रही। दोपहर के समय अधिक भीड़ रही। कुछ प्रत्याशी स्वयं मतदान केंद्र के बाहर खड़ा रहकर अपने पक्ष में प्रथम वरीयता की अपील करते दिखे। समर्थकों का उत्साह देखते ही बनता था। चुनाव के लिए सीओपी प्रमाण पत्र की छायाप्रति या पहचान पत्र की असल प्रति दिखाने पर ही अपने मत का प्रयोग कर पाए। जिनके पास सीओपी कार्ड या प्रमाण पत्र की प्रति नहीं थी, वह अपने मत का प्रयोग नहीं कर सके। वह अपने मत का प्रयोग आज यानि शनिवार को कर पाएंगे। चुनाव के दौरान प्रत्याशियों की ओर से अधिवक्ताओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। चुनाव अधिकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय संजय चौधरी ने बताया कि कुल 1268 अधिवक्ताओं में से पहले दिन 372 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस तरह से पहले दिन 29.33 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने वोट दिया। चुनाव का संपन्न कराने में मुख्य रूप से तृतीय श्रेणी के कर्मचारी अभिमन्यु, कार्तिक, नेत्रपाल सिंह, रोहित शर्मा, शिवकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें