फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ग्रस्त इलाकों में पशु चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। खादर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों मुकारमपुर, पहाड़पुर और रामपुर खादर में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुओं का परीक्षण कर उपचार किया गया। भेड़, बकरियों का टीकाकरण किया गया। देहरा चक गांव में भी पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यहां 120 पशुओं का उपचार किया गया। यहां पशुपालकों की एक गोष्ठी भी आयोजित की गई। पशुओं में बांझपन की समस्या दूर करने के लिए चिकित्सक द्वारा उपायों की जानकारी दी गई। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बिजेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि 15 सितंबर से मुंहपका रोग पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण शुरू किया जा रहा है। इसमें पशुपालक के घर-घर जाकर सभी गोवंशीय और भैंसों को निशुल्क टीके लगाए जाएंगे। शिविर में दिग्विजय सिंह, राजीव मलिक, शोभित, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें