फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का भुगतान तक वसूली पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने मांग की है कि जब तक चीनी मिलों से गन्ने का सम्पूर्ण भुगतान नहीं हो जाता है तब तक सरकारी देयों की वसूली पर रोक लगाई जाएं। उन्होंने पात्र ग्रामीणों के शौचालय बनाने की मांग भी की। भाकियू भानु गुट की ओर से गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में मांग पूरी नहीं होने पर आगामी 13 अगस्त को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भाकियू भानु गुट के नव मनोनीत तहसील अध्यक्ष सतपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम संजय कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद को खुले में शौच से मुक्त कर दिया गया है लेकिन बड़ी तादाद में लोग अभी खुले में शौच जा रहे हैं। पात्रों के बजाय अपात्रों के शौचालय बना दिए गए हैं। जांच कर पात्रों के शौचालय बनाए जाएं। कमेलपुर मार्ग पर रामगंगा पोषक नहर के क्षतिग्रस्त पुल की तत्काल मरम्मत कराने की मांग भी की गई है। इस अवसर पर दिलप्रीत सिंह, नरेश कुमार, नरपत सिंह, सुमित कुमार, अंकित सिंह, गौरव सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें