फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। मंडल रेल प्रबंधक अजय कुमार सिंघल बुधवार सुबह गजरौला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने औचक निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महिला प्रतीक्षालय में शौचालय के चोक मिलने पर ठीक कराने के निर्देश दिए। वहीं यात्रियों ने कुछ ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आठ बजे रेलवे स्टेशन पर डीआरएम अजय कुमार सिंघल औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महिला प्रतीक्षालय में शौचालय चोक होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। शीघ्र ही शौचालय को ठीक कराने के निर्देश दिए। स्टेशन मास्टर के कक्ष में पहुंचकर रेल संचालन की तकनीकी व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने यहां के फोन से गेट नंबर 44 भानपुर, वन बी फाजलपुर मुख्य, वन सी फाजलपुर, थ्री सी अहरौला तेजवन और 4 सी के गेटमैन से व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। गेट नंबर 44 पर स्थित हैंडपंप के खराब होने की जानकारी मिली। स्टेशन अधीक्षक देवेन्द्र सिंह और स्टेशन मास्टर विजय सिंह मीणा से जरुरी जानकारी ली। निरीक्षण से रेलवे स्टेेशन पर हड़कंप मचा रहा। उधर यात्रियों ने आला हजरत, गुवाहटी, राज्यरानी, इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के गजरौला स्टेशन पर स्टॉपेज कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें