फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्येष्ठा पूर्णिमा पर गंगा में किया आस्था का स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। ज्येष्ठा पूर्णिमा पर गंगा में श्रद्घालुओं ने आस्था का स्नान किया। तड़के से लेकर दोपहर तक श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने स्नान कर गंगा मैय्या से मंगल कामनाएं की।
विज्ञापन

मंगलवार की तड़के ही ब्रजघाट और तिगरी धाम पर श्रद्घालुओं का जाना शुरु हो गया था। कुछ लोगों ने सोमवार की देर रात ही पहुंचकर रात बारह बजे स्नान कर लिया। ज्येष्ठा पूर्णिमा पर मोक्षदायिनी में श्रद्घालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने गंगा में डुबकी आस्था की डूबकी लगाई। अपने-अपने रिति रिवाज के अनुसार दूर दराज से आए लोगों ने पूजा अर्चना कर मंगल कामना की। गंगा के ब्रजघाट पर जमा भीड़ इस बात की गवाही दे रही थी, कि मां गंगा आज भी लोगों की अटूट आस्था का केंद्र बनी हुई हैं। श्रद्घालुओं ने गंगा स्नान कर अपनी क्षमता अनुसार दान भी दिया। स्नान करने वालों में कई बुजुर्ग पुरुष और महिलाएं ऐसी थी, जिनके परिजन उन्हें सहारा देकर ला रहे थे। ऐसे बुजुर्गो ने बड़े ही भक्तिभाव के साथ गंगा स्नान किया। श्रद्घालुओं ने गंगा में स्नान कर नमन किया। वहीं भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। गंगा माता को धूप, दीप, पुष्प, मिष्ठान आदि अर्पित कर नमन किया और मंगल कामना की। वहीं कुछ लोगों पंडितों से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें