फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गलती से ट्रांसफर हुए 27400 रुपये एक घंटे में वापस कराया

Tue, 19 May 2026 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात। साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित के खाते से गलती से ट्रांसफर हुए 27400 रुपये मात्र एक घंटे के भीतर वापस करा दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से आवेदक ने राहत की सांस ली और थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

गांव बड़ी इमली निवासी आसिफ ने थाना नौगावां सादात में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनसे गलती से 27400 रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए थे। मामला संज्ञान में आते ही साइबर सेल ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और बैंक से आवश्यक डिटेल प्राप्त कर धनराशि को सुरक्षित तरीके से वापस दिलाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते पीड़ित को मात्र एक घंटे के भीतर पूरी राशि वापस मिल गई।
धनराशि वापस मिलने पर आवेदक ने खुशी जताते हुए थाना नौगावां सादात पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी स्थिति में अपने बैंक खाते से संबंधित ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साथ ही किसी भी प्रकार के लुभावने ऑफर या अनजान लिंक पर बिना जांच-परखे भुगतान न करें, क्योंकि यह साइबर ठगी का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें