अमरोहा। टीकाकरण के चलते बुधवार को पंजीकृत 4000 में से 2714 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। टीकाकरण के दौरान बूथों पर कोविड नियमों के कड़े इंतजाम रहे।
सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि बुुधवार को जिला अस्पताल, धनौरा, हसनपुर, जोया, अमरोहा नगर, रहरा, गजरौला, विकास भवन समेत 48 बूथों पर टीकाकरण कराया गया। टीकाकरण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया जनपद में बुधवार को 18 साल से अधिक उम्र के 779 लोगों ने टीका लगवाया है। जबकि 45 साल से अधिक उम्र के 1935 व्यक्तियों को टीका लगाया गया है। सीएमओ ने लोगों से अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने की अपील की है।