अमरोहा। जिले की 261 ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। दरअसल, यहां ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं। इसके चलते ग्राम पंचायत का कोरम पूरा नहीं हो पाएगा, लिहाजा 261 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सकेंगे। कोरम के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होगा। इसके बाद गांव की कमान प्रधान को मिल सकेगी। जिले के छह ब्लॉक में 597 ग्राम पंचायत हैं। पंचायती राज विभाग 25 और 26 मई को वर्चुअल शपथ की तैैयारी में जुटा है। हालांकि जिले के 261 ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। क्योंकि इन ग्राम पंचायतों में सदस्यों के दो तिहाई पद रिक्त है। आबादी के अनुसार ग्राम पंचायत में 9, 11,13 और 15 सदस्य होते हैं। यहां पर सदस्यों के आधे से अधिक पद खाली हैं। इन गांव में पंचायत सदस्यों के चुनाव कराए जाएंगे। इसके बाद ही 261 ग्राम प्रधान शपथ ले सकेंगे और उसके बाद गांव की सरकार का काम काज संभाल सकेंगे।
घबराए नहीं, एडीओ पंचायत कराते रहेंगे काम
अमरोहा। ग्राम पंचायत के गठन तक एडीओ पंचायत को प्रशासक नामित किया गया है। इसके चलते जरूरी कामों को कराने का जिम्मा उनके पास है। निर्वाचन और शपथ लेने तक काम काज संभालते रहेंगे।
हार की आशंका से तटस्थ रहते हैं प्रत्याशी
गांव की राजनीति के चलते ग्राम प्रधान के प्रत्याशी चुनाव के दौरान केवल अपने लिए वोट मांगते हैं। दरअसल उन्हें अंदेशा रहता है कि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वोट की अपील छोड़िए इशारा भी किए तो हार की आशंका बढ़ सकती है। ऐसे में प्रधान पद के प्रत्याशी चुनाव के दौरान तटस्थ रहते हैं।
चक पायंती में प्रधान का निर्विरोध निर्वाचन, लेकिन सदस्य नहीं चुने गए
अमरोहा। जिले की दो ग्राम पंचायत सर्वाधिक चर्चाओं में हैं। इकलौती ग्राम पंचायत चक पायंती में ग्राम प्रधान का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। लेकिन गांव के लोग सदस्य नहीं चुन सके हैं इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव का पीलाकुंड में गांव है। उनके गांव में भी पंचायत सदस्य नहीं चुने गए हैं।
अमरोहा ब्लॉक के ग्राम पंचायत
अमरोहा। पीलाकुंड, हसनपुर कटिया, निजामपुर सैदरी, भटपुरा सकैनिया, सिहाली नारायण, पापड़ी, जलीलपुर बक्काल, सौडाला फरीदपुर, कुम्हरिया, दबका, बुड़ेरना, सिकंदरपुर, लालू नगला, कासमपुर मेव, सुनपुरा, डहकबाड़ा, पेली चौहान, बीबड़ा कला, नारायणपुर, शादीपुर, कुमखिया, हिसामपुर, पृथ्वीपुर खुर्द, बरखेड़ा सादात, नगली शेख, आलमपुर कैंच, बादशाहपुर, हफीजपुर, धनौरी मीर, ढक्का, याहियापुर, रजाकपुर, अकबरपुर पट्टी, बागड़पुर कला, शाहिदपुर, गजाना, शेखूपुरा इम्मा, खेतापुर जहांगीरपुर, पंजू सराय, जलालपुर नारायण, हादीपुर कला, रसूलपुर गावड़ी, बहादुरपुर खुर्द, इब्राहिमपुर अवद, मूढाखेड़ा, मुकारी, पीपली घोसी, जब्दा, भैड़ा भरतपुर, कूड़ा माफी, लोदीपुर बामझरा, कौराल, मुस्तफापुर नवादा, दौलतपुरी, खेड़का, खंडसाल कला, नौगांवा तगा, शिकरिया और बीजड़ा है।
गजरौला ब्लॉक की ग्राम पंचायत
गजरौला। बावनपुरा माफी, लखमिया,वजीरपुर उर्फ आगापुर, बांसली,अफलपुरलूट, हौशंगपुर गूजर, बैरमपुर भूड़, ढकियाभूड़, छीतरा, रहमापुर माफी, रहीमपुर, सरकड़ा कलां, जमानाबाद, सगरथली, सिहाली मेव, नौनेर, बहलोलपुर, सिहाली गोसाई, कर्मल्लीपुर, नगलियामेव, शकूराबाद, दरियापुर बुजुर्ग, देहराघनश्याम, धनौरी माफी, बागड़पुर माफी, रहमापुर खालसा, मीरपुर, महेशरा, मनौटा, बसी सहसौली, सैमला,आलमपुर, सिहाली जागीर, सुल्जतानठेर मोहम्मदपुर, कुदैना चक, बिजौरा, कबीरपुर, चौहड़पुर माफी, फौंदापुर, वारसाबाद, सुल्तानपुर मौलवी, तिगरिया खादर, सादुल्लापुर और रहदरा शामिल हैं।
धनौरा की ग्राम पंचायत
धनौरा। मलेशिया, घंसूरपुर माफी, पेलीतगा, चक वासीपुर, हैबतपुर चौधरियान, मल्हुपुरा, टोनिया माफी, रामपुर तगा, शाहपुर रझेड़ा, कर्मपुर, मलकपुर भूड़, नबाबपुरा भूड़, पपसरा बंगर, मुकारमपुर, लाडनपुर, पहाड़पुर इनायत, जैथल मुस्तकम, इब्राहीमपुर माफी, लिसड़ी खुर्द, धनौरी खुर्द, नसीरपुर, शरीफपुर शुमाली, चौहड़पुर बगद, सुजमना, वाजिदपुर, चकनवाला एहतमाली, मूंढाखादर, विशावली और वलीपुर शामिल है।
चक पायंती में निर्विरोध प्रधान, सदस्य के लिए रुचि नहीं
जोया। गुलड़िया, चक पायंती, खरखौदा आजम, कपासी, हसनपुर कला, भवालपुर माफी, धनौरा उर्फ मुराद नगर, कैलसा, हटव्वा, फत्तेपुर माफी, जग्गा नंगला, बदौनिया, खालकपुर खुर्द, अटेरना, मंगूपुरा, अमरोहा देहात, मिठनपुर, कालाखेड़ा उर्फ कलाल खेड़ा, फत्तेपुर जिवाई, सैंतली, मोहम्मदपुर, सलेमपुर मजरा अतरासी, रायपुर उर्फ शहजादपुर, अहमदपुर देवीपुरा, जगुवा खुर्द, श्यामपुर, हुसैनपुर निकट मालीखेड़ा, मसूदपुर नवादा, पंडकी, रामपुर घना, फरीदपुर उर्फ नसीरपुर, इकौंदा, कालाखेड़ा, मकनपुर, सलामतपुर, तौफापुर, जलालपुर उमर, गजरौला प्रभुवन, ड्योढ़ी उर्फ हादीपुर, कालीलेट, मोढ़ी जट, हुसैनपुर मजरा मानक जूड़ी, पृथ्वीपुर कला, पैगंबरपुर शाहपुर, वाजिदपुर, लोदीपुर बंजारा, बुढनपुर सड़क, कटाई, बागड़पुर इम्मा, धकतौड़ा और चांद नगर शामिल है।
गंगेश्वरी ब्लॉक के गांव
दुल्हेपुर अहिर, शीतला सराय, सांथलपुर, बांस का खुर्द, मंगरौला, गांगट कोला, शकरौली, गुलामपुर, सिरसा गुर्जर, देहरी गुर्जर, छपना, खनौरा, पथरा ऐं., हैदलपुर ऐ., खैलिया पट्टी, ओगपुरा, दढियाल, काई मुस्तकम, जीवपुर मु., सिरसा कला मु.,भूवरा, ढेकला, फतेहपुर अधेक, सिकंदराबाद और खरगानी है।
ग्राम पंचायत जहां शपथ नहीं ले पाएंगे ग्राम प्रधान
ब्लॉक--------ग्राम प्रधान
जोया---------62
अमरोहा------59
गजरौला------44
हसनपुर------42
धनौरा--------29
गंगेश्वरी-------25
जिले की 261 ग्राम पंचायतों में गठन नहीं हो पाएगा। इसके चलते ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। प्रशासक के तौर पर एडीओ पंचायत काम काज देखते रहेंगे।
-वाचस्पति झा, डीपीआरओ
336 ग्राम प्रधान और सदस्यों का शपथ 25 से
अमरोहा। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को 25 और 26 मई को शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए न्याय पंचायत स्तर पर अधिकारी नामित किए जाएंगे। यह लोग 336 ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। ग्राम प्रधानों को वर्चुअल शपथ दिलाई जाएगी। डीपीआरओ वाचस्पति झा ने बताया कि शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू कर दी गई है। 25 और 26 मई को शपथ दिलाई जाएगी।