फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यातायात अभियान में 260 चालान, चार वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन में बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान 260 चालान किए गए और चार वाहनों को सीज कर थाना डिडौली में दाखिल किया गया। साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

अभियान में मॉडिफाइड साइलेंसर, मानक के विपरीत नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट और वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रमुख चौराहों और तिराहों से अतिक्रमण हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू की गई। गजरौला क्षेत्र में नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के भी चालान किए गए।
अनधिकृत रूप से सवारी भर रहे चार वाहनों को जब्त किया गया। सड़क सुरक्षा के लिए विभिन्न स्थानों पर रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं।
यातायात प्रभारी राजेंद्र सिंह ने गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। एक्सप्रेसवे सीसीटीवी कैमरों से लैस है। छोटे वाहनों के लिए 120 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 100 किमी/घंटा गति सीमा तय है। मंगरौला में एंट्री-एग्जिट प्वाइंट बनाए गए हैं। एसपी ने बताया कि एक्सप्रेसवे शुरू होने पर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक दबाव कम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें