लाइन में फाल्ट होने के कारण ब्रेक डाउन के चलते बिजली घर सिवोरा से जुड़े 25 से अधिक गांव रातभर अंधेरे में रहे। सुबह फाल्ट मिलने पर दुरुस्त कर लाइन को चालू कर दिया गया। गर्मी के चलते ग्रामीणों को रात जागकर काटनी पड़ी।
सोमवार रात भर में ब्लाक के गांव सिवोरा में विद्युत वितरण खंड बुढ़नपुर के द्वारा विद्युत आपूर्ति की जाती है। रात में 9 बजे से सुबह 8 बजे तक ब्रेकडाउन के चलते विद्युत वितरण खंड बुढ़नपुर से जुड़े सिबौरा, डिडौली, रसूलपुर, जोगीपुरा, मिलक, कटाई, मूढ़ा इम्मा, नीलीखेड़ी, ढकिया, पूरनपुर, जग्गा नगला, ढेला नगला, डयोढ़ी उर्फ हादीपुर, श्यौनाली तथा स्टेट हाईवे 9 पर अंधेरा छाया रहा। गर्मी के चलते फाल्ट न मिलने से ग्रामीणों ने रात भर जाग कर रात गुजारी। मंगलवार सुबह फाल्ट मिलने पर दुरूस्त कर दिया गया। जेई गुरुदेव सिंह ने बताया कि ब्रेकडाउन के चलते विद्युत आपूर्ति चालू नहीं की जा सकी थी। फाल्ट दुरूस्त होने पर आपूर्ति चालू कर दी गई है।