फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार

Thu, 16 Feb 2023 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। सराफ से लूट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश राशिद को मंगलवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली से लगने से बदमाश घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रजबपुर इंस्पेक्टर रमेश सहरावत मंगलवार की रात फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। जैसे ही पुलिस टीम चक बदौनिया से कालाखेड़ा रोड पर पहुंची। तभी पुलिस ने बाइक सवार संदिग्ध युवक को रुकने के लिए इशारा किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिसकर्मी गोली लगने से बाल-बाल बच गए, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से आरोपी घायल हो गया। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम राशिद निवासी गिनोरी थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर हाल निवासी मसूरी जनपद गाजियाबाद बताया। उसके कब्जे से तमंचा, खोखा, कारतूस और 6250 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने घायल बदमाश राशीद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि दिसंबर माह में हसनपुर शहर में सरेशाम सराफा व्यापारी से लूटपाट की वारदात हुई थी, जिसे राशिद ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। लूट की घटना में राशिद की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है।


तरुण और आस मोहम्मद के साथ ही थी सराफ से लूटपाट
एएसपी राजीव कुमार ने बताया कि हसनपुर में लूटपाट करने वाला गंगापार का गिरोह है। बदमाश राशिद द्वारा बताया गया कि दिसंबर माह में हसनपुर सराफा व्यापारी के साथ उसने तरुण उर्फ भूरा और आशू उर्फ आस मोहम्मद के साथ मिलकर लूटपाट की थी। लुटेरे से बरामद बाइक से ही ये लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। मुठभेड़ वाली रात को भी राशिद लूट करने के इरादे से निकला था।

लुटेरे राशिद पर दर्ज हैं 14 मुकदमे
पुलिस मुठभेड़ में घायल राशिद बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ जनपद के विभिन्न थानों में लूट, चोरी आदि से संबंधित 14 मुकदमे दर्ज हैं। इसकी शेष आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें