फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: वक्फ बोर्ड की संपत्ति को प्लॉट बताकर 25 लाख हड़पे

Fri, 10 Feb 2023 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। वक्फ की संपत्ति को प्लॉट बताकर शातिरों ने 25 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत की तो आरोपियों ने वक्फ की संपत्ति होने से इनकार कर दिया। मामले में तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। अमरोहा के मोहल्ला दानिशमंदन में सलमान हसन खान का परिवार रहता है। वर्तमान में वह दिल्ली के जाकिर नगर जामिया नगर में रहते हैं। सलमान हसन खान का आरोप है कि 4 दिसंबर 2015 को उन्होंने मोहल्ला घेर मुनाफ रहने वाले लोगों से जमीन 27 लाख रुपये में तय की थी। जमीन का सौदा तय होने के बाद 25 लाख रुपये दे दिए थे, लेकिन बाद में पता चला कि जिसने जमीन का इकरारनामा हुआ है वह राजस्व अभिलेखों में वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज है। पीड़ित सलमान हसन खान ने मामले की शिकायत आरोपियों से की तो उन्होंने गलती से राजस्व के अभिलेखों में जमीन दर्ज होने की बात कही और वक्फ बोर्ड लखनऊ की तरफ से एक शपथ पत्र भी दे दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी लोगों ने षड्यंत्र के तहत वक्त की संपत्ति का इकरारनामा करके रकम हड़प ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने न्यायालय की शरण ली।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में सीजेएम के आदेश पर आरोपी अनवर सिब्तैन, मुमताज सिब्तैन, आजाद और गौहर सिब्तैन के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें