गजरौला। बिना ओटीपी बताए साइबर अपराधी ने सिविल ठेकेदार के खाते से ऑनलाइन 239644 रुपये काट लिए। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पीड़ित थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव के आरिफ अली हैं। उनका कहना है कि उनका पंजाब नेशनल बैंक गजरौला में एआर सिविल कांट्रेक्टर के नाम से बचत खाता खुला है। उनका फोन किसी ने हैक कर लिया। इस बारे में उनको पता भी नहीं चला। उनकी पेटीएम आईडी बनाकर खाते से कई बार में 239644 रुपये काट लिए। उनके खाते से रकम 12 से 15 दिसंबर के बीच काटी गई। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद