फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा के 2,376 स्कूलों का रजिस्ट्रेशन नहीं, निदेशक नाराज0

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर शैक्षिक संस्थाओं के पंजीकरण की रफ्तार सुस्त है। इसके चलते छात्र-छात्राएं स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म नहीं भर सकते हैं। महज 20.48 प्रतिशत संस्थाओं ने पंजीयन और केवाईसी का सत्यापन कराए हैं। रजिस्ट्रेशन और केवाईसी नहीं जमा हुए तो छात्र-छात्राएं स्कॉलरशिप से वंचित हो सकते हैं। सबसे खराब हालात बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की हैं। कुल संख्या के 70.52 प्रतिशत संस्थाओं के केवाईसी जमा नहीं है। फिलहाल 2,376 स्कूलों का रिकार्ड सही नहीं हो सका है। इस पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निदेशक ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

जिले में कुल 3,369 शैक्षिक संस्थान हैं, जिनमें बेसिक शिक्षा परिषद से 2,892, माध्यमिक शिक्षा की 364, उच्च शिक्षा विभाग से 85 संस्थान संचालित हैं। इनके अलावा 28 शैक्षिक संस्थानों मेें प्रोफेशनल कोर्सेज संचालित होते हैं। इन संस्थाओं में पढ़ने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को नेशनल स्कॉलरशिप मिलती हैं। छात्र-छात्राओं को प्री मैट्रिक पोस्ट मैट्रिक और मेरिट कम मीन्स की छात्रवृत्ति केंद्र सरकार द्वारा दी जाती है, लेकिन इसके लिए शैक्षिक संस्थाओं को पोर्टल पर पंजीयन और केवाईसी कराना होता है। इसके बाद ही छात्र-छात्राएं फॉर्म भर सकेंगे और शैक्षिक संस्थान छात्रों के फॉर्म को अग्रसारण कर सकते हैं, लेकिन अब तक 690 संस्थाओं के केवाईसी जमा हो सके हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निदेशक डीएस उपाध्याय ने डीएम को कम प्रगति के बारे में अवगत कराया है। उन्होंने कहा है कि बेसिक शिक्षा, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के अफसरों का सहयोग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें