फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजराैला महायोजना में शामिल होंगे 22 राजस्व ग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गजरौला का मास्टर प्लान चंद दिनों में लागू हो सकता है। तिगरी व गढ़मुक्तेश्वर तक प्राधिकरण का विस्तार किया जाएगा। इलाके के 22 राजस्व ग्राम मास्टर प्लान में शामिल होंगे। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तिगरी में धर्मशालाएं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी शैलेष कुमार ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने मास्टर प्लान-2031 को प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री को बताया कि 1995 में विनियमित क्षेत्र घोषित करने के दो साल बाद वर्ष-1997 में गजरौला को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया। मास्टर प्लान वर्ष-2031 को ध्यान में रखकर तैयार किया गया। जिसमें गजरौला क्षेत्र के आस पास के 22 राजस्व गांव आ रहे हैं। इससे प्राधिकरण का विस्तार तिगरी और हाईवे के आस पास गंगा किनारे तक किया जाएगा। मास्टर प्लान लागू हो जाने से 5113 हेक्टेयर भूमि विकास कार्याें में उपयोग की जाएगी। जिन पर स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, पार्क आदि बनाए जाएंगे। वीसी ने बताया कि मास्टर प्लान जल्द लागू हो सकता है।
-



गंगा किनारे पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
गजरौला। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण तिगरी से लेकर अमरोहा जिले की सीमा में ब्रजघाट गंगा तक किया जाएगा। जिससे गंगा किनारे कॉलोनी बसाई जाएंगी तो स्कूल एवं कॉलेज भी खोले जाएंगे। अस्पताल भी बनेंगे। औद्योगिक इकाइयों की स्थापना होगी। होटल, धर्मशाला आदि बनाए जाएंगे। रोड बन जाने पर गंगा किनारे बाहर के लोग आएंगे। जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें