मंडी धनौरा (अमरोहा)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं के लिए तहसील क्षेत्र में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति ने परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का सत्यापन किया।
बोर्ड की परीक्षाओं के लिए विकास खंड धनौरा में राष्ट्रीय इंटर कालेज, गांधी इंटर कालेज, एएनडीपी इंटर कालेज बछरायूं, लायंस कन्या इंटर कालेज, किसान आदर्श इंटर कालेज पारा खालसा, शहीद भगत सिंह इंटर कालेज देहरा कादरबख्श, बलवीर सारस्वत इंटर कालेज घंसूरपुर माफी, कृष्णा सारस्वत बाल इंटर कालेज घंसूरपुर, सूरजपाल शकुंतला देवी इंटर कालेज, पहाड़पुर, मुन्नीदेवी सैनी इंटर कालेज, फतह सिंह यादव इंटर कालेज मोहम्मदपुर लोहर्रा, चौधरी सुखलाल सिंह इंटर कालेज बछरायूं को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विकास खंड गजरौला में शिव इंटर कालेज, ज्ञान भारती इंटर कालेज, किसान इंटर कालेज खादगूजर, रामसरनदास स्मारक इंटर कालेज सलेमपुर गौसाई, दयानंद इंटर कालेज महेशरा, श्री कृष्ण इंटर कालेज जलालपुर कलां, सिद्धार्थ इंटर कालेज, यश पब्लिक इंटर कालेज, बाल भारती इंटर कालेज बहलोलपुर, कमलेेश गिल इंटर कालेज भारापुर माफी को यूपी बोर्ड की परीक्षा केंद्र बनाया गया है।