गजरौला। ब्लॉक परिसर में हुई बैठक में एक कांवड़ देश के नाम के स्वागत को लेकर चर्चा की गई। वहीं यात्रा में अधिक से अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की। गुरुवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महेन्द्र सिंह प्रजापति ने क्षेत्रावासियों से अधिक से अधिक संख्या में ब्रजघाट पहुंचकर यात्रा में शामिल होने की अपील की। कहा कि 19 अगस्त को सुबह 7 बजे भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्रवासी भारी संख्या में ब्रजघाट से जल लेकर चलेंगे। जिसका जगह जगह स्वागत किया जायेगा। प्रथम स्वागत मोहम्मदाबाद, दूसरा कांकाठेर, तीसरा स्वागत ख्यालीपुर ढ़ाल, चौथा स्वागत शहबाजपुर डोर, पांचवा स्वागत कोरल फैक्ट्री, छठा स्वागत नाईपूरा एवं सातवां स्वागत चौपला पुल के नीचे होगा। यात्रा का समापन अमरोहा के वासुदेव तीर्थ पर होगा। ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी ने अधिक से अधिक संख्या इस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। बैठक में चन्द्रपाल सिंह, राधेश्याम तेनगुरिया, ग्राम प्रधन सतेंद्र सिंह मौजूद रहे।