गजरौला। इंदिरा चौक पर बुधवार की शाम छात्रों के दो गुट भिड़ गए। इनमे जमकर मारपीट हुई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। छात्रों में खूब लात घुंसे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस को देकर मारपीट करने वाले छात्र फरार हो गए। काफी देर बाद तक चौराहे पर गहमागहमी का माहौल बना रहा।