फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपिया पर दर्ज किया गया लूट व मुठभेड़ का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुखवीर सिंह ऊर्फ पपिया के खिलाफ थाने में लूट व मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। पपिया मंगलवार की देर रात दासपुर गांव के पास नहर के पुल पर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया था। पपिया द्वारा की गई फायरिंग में सिपाही विनीत भी घायल हो गया था। दूसरी ओर पपिया के पकड़े जाने के बाद गांव मिलक मोतीखेड़ा निवासी देवराज के परिवार ने राहत की सांस ली है। आपसी रंजिश में पपिया ने देवराज व उसके भाई पर दो बार जानलेवा हमला किया था। पपिया की गिरफ्तारी के लिए जनपद के कई थानों की पुलिस उसकी तलाश में दिन रात एक किए हुए थी। 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश होने की वजह से जनपद के तेजतर्रार दरोगा उसकी तलाश में लगे हुए थे। कई तेजतर्रार सिपाही भी पपिया की तलाश में वेश बदलते हुए घूम रहे थे। थाना पुलिस ने पपिया पर दबाव बनाने के लिए उसके भाई व पिता को हत्या के प्रयास की साजिश रचने के आरोप में जेल भेज दिया था। प्रभारी निरीक्षक नबाब सिंह ने बताया कि पपिया पर बाइक लूट व पुलिस मुठभेड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है जहां एक दारोगा व दो सिपाही उस पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें