अमरोहा। सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। देर रात शासन स्तर से और एसपी की ओर से इन पुलिस कर्मियों की सूची जारी की गई। सभी पुलिसकर्मियों को प्रशंसा चिह्न, गोल्ड व सिल्वर मेडल, सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
पुलिस विभाग से जारी सूची के मुताबिक डीआईजी कार्यालय से संबद्ध निरीक्षक नरेश पाल व अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा को सेवा अभिलेख के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान दिया जाएगा। नौगावां सादात थाने में तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह को सेवा अभिलेख के आधार पर डीजीपी स्तरीय प्रशंसा चिह्न गोल्ड, पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक हंसा दत्त पंत को प्रशंसा चिह्न सिल्वर, शहर कोतवाली में तैनात दरोगा नरेश पाल को सराहनीय सेवा सम्मान, पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी महीपाल सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान, एसओजी में तैनात आरक्षी आशीष कुमार को ऑपरेशनल कार्य के लिए प्रशंसा चिह्न सिल्वर डीजीपी स्तरीय से सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा न्यायालय सुरक्षा में तैनात निरीक्षक विनय कुमार को एमएसएम पदक, थाना आदमपुर प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल, निरीक्षक लिपिक संजीव कुमार, पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक राजवीर सिंह, पुलिस लाइन में तैनात राकेश कुमार सिंह, हंसा दत्त, मुख्य आरक्षी राकेश सिंह, रामचेला, मोहम्मद युनूस, तसलीम अहमद, अथहर सिंह, संजीव कुमार, धीरेंद्र प्रताप सिंह व गोपनीय कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी आरिफ को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।