फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या परठंड के आगे श्रद्धालुओं की आस्था भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। माघ माह की मौनी अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा किनारे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। घना कोहरा और ठंड भी श्रद्धालुओं के विश्वास को नहीं डिगा सका। स्नान कर श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन किया और वस्त्र, अन्न आदि दान किया।
विज्ञापन

माघ माह की कृष्ण पक्ष अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। मौनी अमावस्या पर स्नान का बड़ा महत्व है। सोमवार मध्यरात्रि से आसपास गांव देहात, मुरादाबाद, बिजनौर, हापुड, गाजियाबाद, मेरठ, आदि क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। सुबह भोर होने के बाद ब्रजघाट गंगा किनारे स्नान शुरू हो गया। कड़कड़ाती ठंड भी श्रद्धालुओं की आस्था के आगे बौनी पड़ गई। श्रद्धालुओं ने स्नान कर विधिवत पूजन किया। उसके बाद जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र आदि का दान दिया। भोर से शुरू हुआ स्नान दोपहर तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे भंडारे का आयोजन किया। लोगों को खीर-पूरी आदि का प्रसाद वितरित किया।

तिगरीधाम में भी जुटी भीड़
गजरौला। गंगा किनारे तिगरीधाम में मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से ही क्षेत्र व आसपास से श्रद्धालु तिगरीधाम पहुंचे। गंगा किनारे स्नान कर दान दिया और पुण्य लाभ कमाया। तिगरी में भी सुबह से लेकर दोपहर तक भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें