तिगरीधाम (अमरोहा)। तिगरीधाम में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले ऐतिहासिक गंगा स्नान मेले में 22 नवंबर को योग गुरू बाबा रामदेव पहुुंचेंगे तथा योग की दीक्षा देंगे। बाबा रामदेव उससे पहले गढ़ मेले में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी भाजपा नेता तरुण राठी ने दी।
भाजपा नेता तरुण राठी ने बताया कि 22 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गढ़ मेले में आ रहे हैं। उन्हीं के कार्यक्रम में योग गुरू बाबा रामदेव 22 नवंबर की सुबह साढ़े नौ बजे गढ़ मेला पहुंचेंगे। सबसे पहले गंगा की आरती कर गंगा मैया का आशीर्वाद लेंगे। उसके बाद गंगा भक्तों को योग कराएंगे।
इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा में साथ रहेंगे। उन्होंने बताया कि सीएम के कार्यक्रम के बाद रामदेव तिगरी मेले में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि सीएम के साथ बाबा रामदेव के आने की तैयारियां भी जोरों से की जा रही हैं।