फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल होने से मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बिजलीघर में आई तकनीकी खराबी की वजह से नगर और ग्रामीण क्षेत्र में लोग बिजली को तरस गए हैं। 24 घंटे से अधिक समय से लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। बिजली नहीं होने से लोग पानी को भी तरस गए हैं। एक ओर लगातार बारिश हो रही है और दूसरी ओर शुक्रवार की रात आठ बजे से बिजली गुल है। लोगों के सामने पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। बरसात की वजह से घर से बाहर नहीं जा सकते हैं और बिना बिजली के घर पर बैठना मुमकिन नहीं हो पा रहा है। अवर अभियंता जय सिंह का कहना है कि तकनीकी खराबी ठीक किए जाने के प्रयास चल रहे हैं। बारिश की वजह से लगातार बाधा आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें