मंडी धनौरा। लगातार हो रही बारिश अब लोगों के जीवन पर भारी पड़ने लगी है। नगर के मोहल्ला शिवपुरी में लगातार हो रही बारिश की वजह से एक मकान ढह गया। संयोगवश मकान में सो रहे लोग 10 मिनट पहले ही बाहर आ गए थे। उनके बाहर आने के बाद मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शिवपुरी में रहने वाले राकेश सैनी का मकान बारिश की वजह से शुक्रवार की रात ढह गया। मकान ढहने की आवाज होने पर पड़ोसी बाहर आए। संयोग यह रहा कि मकान के भीतर सो रहे लोग कुछ मिनट पहले ही बाहर आ गए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लेखपाल ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय में सौंप दी है।