गजरौला। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं एरियर के भुगतान सहित अन्य मांगें भी उठाईं।
सोमवार को आयोजित बैठक में मंडल मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष शलभ सिंह, संगठन सचिव जेसी मीणा का कर्मचारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। कहा गया कि अमरोहा के अधीन हाईस्कूल पास कर्मचारियों को एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। एसआर अभी तक नहीं बने हैं। एसआर बनाए जाने की जरूरत है। आबादी में पड़ने वाले रेल फाटक पर शौचालय की व्यवस्था की जाए। शौचालय नहीं होने से गेट मैनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत कराने की मांग उठाई। इस अवसर पर चरन सिंह, पुष्कर सिंह, शहादत हुसैन, गुड्डू, मोनू पाल, शाकिर अली, मुकेश, शीशपाल आदि मौजूद रहे।