फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद चलाएगा सेल्फी विद कैंपस कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से देश भर के स्कूल-कालेजों में आगामी 30 जुलाई से चार अगस्त तक सेल्फी विद कैम्पस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत स्कूल-कालेजों की सेल्फी लेकर उसे परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के मुहल्ला महादेव में हुई एक बैठक में परिषद के जिला संयोजक अरूण दीक्षित ने जानकारी दी कि परिषद द्वारा चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत जनपद के सभी 316 इंटर कालेज, डिग्री कालेज व टैक्नीकल इंस्टीटयूट में कैम्पस की सेल्फी लेकर इसे बेबसाइट पर डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उददेश्य देश भर के सभी स्कूल-कालेजों में परिषद की नीतियों व कार्यक्रमों से अवगत कराना है। छात्र-छात्राओं में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत कराने के लिए उनको भारतीय संस्कृति से अवगत कराया जाएगा। पॉलिथीन के उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर सौरभ कोहली, आकाश अग्रवाल, योगेंद्र चौधरी, देवाशीष कौशिक, निपुण, केशव चौधरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें